कुशीनगर, फरवरी 9 -- कुशीनगर, हिटी । पडरौना ब्लॉक के ग्राम सभा जंगल बकुलहां में वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरनिरीक्षण कार्यक्रम के तहत फार्म -6, फार्म -7 व फार्म -8 को भरवाने के लिए नए मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू पाण्डेय ने एसआईआर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लगभग 3 माह से इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है, जिसमें 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चूका है। लेकिन कुछ तकनीकी जानकारी के अभाव में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा 18 वर्ष के नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जिनका नाम एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट में कट गया है, उनका फार्म नम्बर-6 भरवाकर पुनः नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिये 13 दस्तावेज जो निर्वाचन आयोग द्वारा...