कानपुर, दिसम्बर 7 -- यूपी में इन दिनों एसआईआर का काम चल रहा है। चार दिसंबर तक चलने वाले एसआईआर का काम चुनाव आयोग ने एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब 11 दिसंबर तक पूरे यूपी में एसआईआर का काम चलेगा। जब से एसआईआर शुरू हुआ है तब से इसको लेकर कुछ लोग अलग-अलग तरह का भ्रम भी फैला रहा है। सपा-कांग्रेस एसआईआर से वोट कटने की बात कह रही है तो वहीं भाजपा विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही है। हालांकि एसआई को लेकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह ने हकीकत बयां करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। संगठन की बैठक में पंकज सिंह ने कहा, विपक्ष आमजनता को भ्रमित कर रहा है कि नगरीय क्षेत्र की मतदाता सूची में वोटर बने तो ग्राम पंचायत, जिला पंचायत का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे और न ही वोट डाल सकेंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया कि गहन मतदाता सूची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.