अमरोहा, जनवरी 6 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी को होने जा रहा है। जिले में करीब 41 हजार से अधिक मतदाता एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अनमैप्ड रह गए हैं। ऐसे में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी मतदाताओं के पास अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का मौका होगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी फॉर्म को भरकर वोटर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का आवेदन कर सकते हैं। अब मंगलवार को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची पर जिले के मतदाताओं की नजर होगी। गौरतलब है कि एसआईआर अभियान के दौरान 181194 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृतक, शिफ्टेट, अनुपस्थित आदि मतदाता शामिल हैं। जिलेभर में चार नवंबर से शुरू की गई एसआईआर की प्रक्रिया 26 दिसंबर को पू...