बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समाप्त होने के बाद अब ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है, जिनकी वर्ष 2003 की सूची से मैपिंग नहीं हो पाई है। जनपद में एसआईआर के बाद 4.03 लाख लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं। बताते चलें कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए गए सत्यापन में सामने आया कि सातों विधानसभाओं में कुल 57,086 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी, जिनके नाम अभी भी सूची में दर्ज थे। इन मृत मतदाताओं के परिवारों से सत्यापन के बाद नाम हटाने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान जिले में 77098 ऐसे मतदाता भी पाए गए जो ट्रेस नहीं हो पाए। अभियान के दौरान सबसे बड़ी संख्या उन मतदाताओं की थी जो स्थानांतरित हो चुके थे। सर्वे में पता चला कि 235279 लाख मतदाता ऐसे हैं जो अन्य स्थानों पर स्थाई रूप से जाकर बस गए...