वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी। रिंग रोड स्थित सिंहपुर में मंगलवार को सपा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि एसआईआर के तहत जमा किए जा रहे फॉर्म-6 और 7 की विशेष निगरानी की जरूरत है। प्रो. लक्ष्मण यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। इस दौरान आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन मनाया गया। 250 लोगों को कम्बल वितरित किया गया। बिरहा गायकों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस मौके पर पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, डॉ. ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, मनोज सिंह काका, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, आनंद मोहन गुड़डू, राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, उमेश प्रधान, आकाश मौर्या, सुनील यादव, अक्षय प्रधान, रामधारी यादव, बालकिशुन पटेल आदि उपस्थित रहे। स्वागत आनंद यादव और संचालन लालमन राजभर ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...