कुशीनगर, नवम्बर 30 -- खड्डा। नगर पंचायत के श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज में नगर पंचायत द्वारा कैम्प लगाकर सभी 13 बूथों का लगभग तीन सौ एसआईआर फार्म भरा गया। फार्म भरने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसे देखते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने नगर में लाउडस्पीकर से प्रचार कराते हुए श्री गांधी इंटर कॉलेज में सभी बीएलओ की मौजूदगी में कैम्प लगवाया, जहां पहुंचे मतदाताओ का एसआईआर फार्म भरवाया गया। इस दौरान चेयरमैन ने बताया कि एसआईआर फार्म जमा करने के लिए वार्ड वार सफाईकर्मियों को लगाया गया है। गली मोहल्ले में कूड़ा उठाने के दौरान लोगों से एसआईआर फार्म भरने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर में एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया तेज की गई है। इसमें सभासद सहित अन्य लोंग भी सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान अमर जायसवाल, मंडल अध...