बदायूं, जनवरी 21 -- फैजगंज/बिसौली। नगर पंचायत फैजगंज के वार्ड संख्या आठ में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत नोटिस बांटने गए बीएलओ चंद्रपाल के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से आहत बीएलओ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर लेखपाल लोकपाल सिंह से शिकायत करने गया था, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गेट पर ही जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बीएलओ चंद्रपाल वार्ड संख्या आठ में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिस वितरित कर रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उससे बहस करते हुए अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि कार्य में बाधा डालते हुए अपशब्द कहे गए, जिससे बीएलओ मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। घटना के बाद बीएलओ चंद्रपाल शिकायत दर्ज कराने नगर पंचायत कार्या...