बरेली, फरवरी 3 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। एसआईआर के अंतर्गत नो मैपिंग में शामिल जिले के 145720 मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। इन मतदाताओं को एक तारीख दी गई है जिस पर आकर उन्हें अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने हैं। नोटिस मिलने के बाद भी 35042 मतदाता निस्तारण के लिए नहीं आए हैं। तमाम वोटर डेट रीशेड्यूल होने के बाद भी नोटिस के निस्तारण को नहीं आ रहे हैं। जिले में नो मैपिंग के दायरे में 220711 मतदाता आए हैं। 18 जनवरी से इनको नोटिस भेजने का सिलसिला शुरू हो गया था। अभी तक कुल 214854 नोटिस जनरेट हो चुके हैं। इनमें से 145720 नोटिस मतदाताओं को भेजे जा चुके हैं। नोटिस में वोटर का नाम, फोटो, पहचान पत्र संख्या, विधानसभा क्षेत्र संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या और पता लिखा हुआ है। साथ ही यह लिखा है कि आपने अपने या अपने रिश्तेदार से संबंधित विवरण नहीं भरा ह...