शामली, फरवरी 3 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी 55425 नोटिसों में से अब तक 7251 मामलों में सुनवाई पूरी की जा चुकी है। जिले में बीएलओ द्वारा 48670 नोटिस मतदाताओं को प्राप्त कराए जा चुके हैं। जैसे-जैसे नोटिस का जवाब देने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे जवाब देने वाले मतदाताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आयोग की ओर से नोटिस के जवाब की प्रक्रिया को सरल किए जाने के बाद अब परिजन अथवा अन्य व्यक्ति भी संबंधित मतदाता की ओर से जवाब जमा कर पा रहे हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बाहर काम करने गए लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। मंगलवार को नगर पालिका परिसर में एसआईआर के लिए चार काउंटर बनाए गए, जहां सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई लोग जरूरी दस्तावेज पूरे कराने के लिए एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकते नजर आए।नोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.