मेरठ, जनवरी 31 -- सरधना। एसआईआर को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत कैली का है, जहां करीब 200 मतदाताओं के नाम सूची से काटने और लगभग 100 नए वोट नहीं बनाने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को भाकियू किसान सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत कैली में बीएलओ ने बिना किसी पूर्व सूचना और उचित प्रक्रिया अपनाए लगभग 200 ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए। कटे हुए मतदाताओं में सामाजिक जनप्रतिनिधि और आगामी पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी भी शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा लगभग 100 नए मतदाताओं के वोट बनाए जाने थे, लेकिन बीएलओ द्वारा उन्हें ...