अमरोहा, नवम्बर 27 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर ) के दौरान गणना प्रपत्र भरने के लिए कुछ अराजक तत्व बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) या निर्वाचन विभाग का प्रतिनिधि बनकर मतदाताओं से मोबाइल नंबर पर ओटीपी मांग रहे हैं। मतदाताओं को स्पष्ट कहा है कि एसआईआर के गणना प्रपत्र को भरने की प्रक्रिया में बीएलओ स्तर पर ओटीपी नहीं मांगा जा रहा है। बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां साइबर ठगी या धोखाधड़ी के अंतर्गत संदेहास्पद हैं। यदि किसी मतदाता से फोन कॉल, मैसेज या अन्य माध्यम से ओटीपी मांगने का प्रयास किया जाता है तो ऐसी कॉल पर ध्यान न दिया जाए और न ही ओटीपी साझा करें। ऐसी कॉल को तुरंत अस्वीकार कर दें। स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रह का कार्य कर रहे हैं। ...