बस्ती, दिसम्बर 19 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के पाऊं कस्बे में विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक मतदाता की ओर से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर संदेह होने पर भाजपा टीम 11 के सदस्य जुटे। मौके पर बीएलओ, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी आए। इस व्यक्ति ने हाल में जमीन खरीदा है। मतदाता सूची के लिए पुख्ता प्रमाण नहीं देने पर संदेश होने की जानकारी हिन्दू संगठनों के लोगों ने दी है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह, तारकनाथ जायसवाल एवं प्रदीप निषाद ने बीएलओ संजय कुमार, लेखपाल भास्कर वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वेंकटेश्वर गुप्ता तथा संबंधित परिवार से पूछताछ की। टीम 11 ने इस व्यक्ति के निवास की जांच करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.