प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. संजय सिंह ने कहा कि एसआईआर के दबाव में बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं। आत्महत्या करने वाले बीएलओ के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रविवार को आए डॉ. सिंह ने कहा कि बीएलओ आत्महत्या नहीं कर रहे हैं, यह हत्या है। दिवंगत बीएलओ के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा दिया जाना चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवारों के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ.संजय सिंह ने कहा कि फतेहपुर में शादी के एक दिन पहले लेखपाल की आत्महत्या झकझोर देने वाला है। बीएलओ का काम नहीं करने पर प्रदेश में 180 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया। कुम्भ में प्रधानमंत्री ने सफाईकर्मियों के पांव ...