नोएडा, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित हो चुका है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि छह फरवरी तक है। इस संबंध में 31 जनवरी को विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ फॉर्म-6, 7 और 8 भी भराएंगे। दावे और आपत्ति से संबंधित कोई भी मतदाता अपने बूथ पर जाकर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...