कन्नौज, जनवरी 16 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत वोटर लिस्ट में दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने के लिए चार विशेष अभियान तारीखें निर्धारित की गई हैं। इनमें 17 , 18, 31 जनवरी व 01 फरवरी रखी गई हैं। इन विशेष अभियान तिथियों के दौरान प्रकाशित प्रारूप वोटर लिस्ट में यदि किसी प्रकार की त्रुटि, नाम की कमी, गलत प्रविष्टि अथवा संशोधन की आवश्यकता पाई जाती है, तो उसका समाधान किया जाएगा। अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे और वोटर लिस्ट का वाचन करेंगे, ताकि वोटर स्वयं अपनी प्रविष्टि की जांच कर सकें। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ने बताया कि विशेष अभियान में वोटरों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने को लेकर फार्म-6 (नया पंजीकरण), फार्म-7 (नाम विलोपन/आपत्ति) त...