कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कन्नौज, संवाददाता। एसआईआर को लेकर जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस कार्य के तहत जिले की तीनों विधानसभाओं में तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिसमें कई क्षेत्रों में मैपिंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब तक किए गए कार्य की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित बीएलओ के प्रयासों की सराहना की और उन्हें इसी गति से कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.