बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता एसआईआर प्रक्रिया के तहत लोगों के नाम काटने को लेकर समाजवादी पार्टी ने नरैनी तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। तहसील प्रांगण पहुंचे सपा पदाधिकारियों ने मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रभान यादव, सुमन दिवाकर, मौसमी कोटार्य, मनोज यादव, लालू यादव, शाहिद अली, रसीद अली, ज़ाहिर आदि ने सरकार और निर्वाचन आयोग के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि तहसील के ग्रामों में लगातार नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का दुरुपयोग किया गया। तहसील के कुल 33 बूथों में अधिकांश अल्पसंख्यक वर्ग के नाम काटे गए। इस प्रकार से जनपद के विभिन्न ग्रामों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.