शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एसआईआर के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित हुई। बैठक में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे। डीएम ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए एईआरओ मनोज कुमार और सुपरवाइजर सार्थक की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई 21 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर पूर्ण करने को कहा। लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के मामलों में बीएलओ के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर शीघ्र अपलोड कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा जनता दर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.