शामली, नवम्बर 13 -- एसआईआर यानि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य शिक्षामित्रों द्वारा स्कूली छात्रों से कराने का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि बीएलओ डयूटी पर तैनात शिक्षक घर घर जाकर कार्य करने के स्थान पर ग्रामीणो को स्कूल मे बुला रहे है और दूसरी ओर छात्रों की मदद से पेपर की छटनी की जा रही है। पूरे प्रकरण पर उपजिलाधिकारी ने जांच की बात कही है। चौसाना में एसआईआर का काम चल रहा है। ग्रामीणों ने आरेाप लगाया है कि कई बीएलओ घर पर जाकर नही कर रहे है। बीएलओं द्वारा स्कूल मे ग्रामीणों को बुलाकर एसआईआर के पेपर देने व स्कूली बच्चों से कार्य करा रहे है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसका ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे हैं। वीडियों मे दिखाई देने वाली शिक्षिका क्षेत्र के एक प्राथिमक स्कूल में पढ़ाती। ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग क...