कन्नौज, दिसम्बर 1 -- तिर्वा, संवाददाता। चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर अभियान को तेजी देने के लिए उमर्दा विकास खण्ड के सभी कर्मचारी दिन रात काम में जुटे हुए हैं। सभी बीएलओ अपने शत प्रतिशत परिणाम को लेकर फीडिंग कराने में जुटे हुए है। बूथ संख्या 462 पर रोहित राजपूत द्वारा शत प्रतिशत एसआईआर करने पर उमर्दा के ब्लाक प्रमुख ने उनको सम्मानित किया। उमर्दा विकास खण्ड में सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उमर्दा के ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा ने कहा कि सभी बीएल घर-घर जाकर लोगों से एसआईआर फार्म भरवाएं। कार्यक्रम के दौरान उन्होने दीनानाथ इंटर काॅलेज तिर्वा के बूथ संख्या 462 पर एसआईआर सम्पूर्ण करने वाले बीएलओ रोहित राजपूत को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। बीएलओ रोहित ने बताया कि उनके बूथ पर 846 मतदाता थे। जिसमें 427 की उन्होने फीडिंग कराई है...