लखनऊ, फरवरी 2 -- -नोटिस के बाद अब तक 96 हजार मतदाताओं ने ही जवाब दिए -एईआरओ स्तर पर 27 फरवरी तक ही सुनवाई प्रक्रिया चलेगी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता करीब एक माह बीतने को है लेकिन 4.80 लाख नोटिसों के मुकाबले एसआईआर के 20 से 22 फीसदी की ही सुनवाई हो सकी है। इस माह के अंत तक सभी मामलों की सुनवाई की जानी है। बूथ लेवल अफसरों के अनुसार नोटिस मिलने के बाद जवाब देने में मतदाता उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। अब तक करीब 96 हजार की ही सुनवाई हुई है। करीब 3.84 लाख मतदाताओं को नोटिस का जवाब देना है। वहीं, मतदाताओं का अलग तर्क है। कुछ का कहना है कि उनके पास 2003 का रिकॉर्ड था लेकिन बीएलओ ने गणना प्रपत्र में उल्लेख करने से मना कर दिया। कुछ कह रहे हैं कि उनके या उनके माता पिता का नाम 2003 से पहले की वोटर लिस्ट में था। ऐसे में पूर्व में जिला निर्वाचन की लपरवाही का...