वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता।एसआईआर के दौरान उजागर हो रही विसंगतियों को दूर करने की मांग करते हुए समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने के लिए सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दोपहर जिलाधिकारी से उनके कार्यालय में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे के नेतृत्व में मिला। ज्ञापन में उन्हें अवगत कराया गया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तमाम ऐसे लोगों के नाम है जिनकी मृत्य हो चुके हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जिनके नाम दो-दो पते पर दर्ज किए गए हैं। एक ही परिवार के सदस्यों का नाम अलग-अलग बूथों में दर्ज है। एसआईआर का फॉर्म भरने के बावजूद उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब है। कई बूथों में मकान नंबर 0 या अधूरा दर्ज है। बहुत से मतदाताओं के नाम तो ठीक हैं मगर फोटो गलत है। इससे यह प्रतीत होता है कि ड्राफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.