पीलीभीत, नवम्बर 30 -- बीसलपुर, संवाददाता। चुनाव आयोग के निर्देश पर किए जा रहे एसआईआर की कमिश्नर ने समीक्षा की। इस दौरान जनपद में 72 प्रतिशत तो बीसलपुर में 64.82 प्रतिशत एसआईआर की प्रगति पाई गई। कमिश्नर ने तेजी से काम किए जाने के निर्देश दिए। बीसलपुर में बरेली से पहुंचे कमिश्नर भूपेंद्र यश चौधरी ने चुनाव आयोग के निर्देश पर किए जा रहे एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की। प्रत्येक तहसील से अलग अलग जानकारी ली। पूरे जिले में 72 प्रतिशत तो वहीं बीसलपुर में 64.82 प्रतिशत फार्म भरे पाए गए। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को बचे पांच दिनों के अंदर पूरी ताकत के साथ काम किए जाने, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम वित एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी, एसडीएम ...