जामताड़ा, दिसम्बर 17 -- एसआईआर की तैयारियों को ले हुई बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक कुंडहित,प्रतिनिधि। एसआईआर की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने चल रही तैयारी की समीक्षा कर बीएलओ पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान 2003 के मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की पैरेंटल मैपिंग करने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने कहा कि अगर गलत मैपिंग हो गया है, तो उसे अन मैप करते हुए सही मैपिंग करना है। कहा कि ऐसे मतदाता जो कहीं स्थानांतरित हो गए हैं या जिनका दो या अधिक सूची में नाम है अथवा जिनकी मृत्यु हो गई हो उसका मैपिंग नहीं करने का निर्देश दिया। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.