मथुरा, नवम्बर 30 -- इस समय विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए जनपद में सभी विभागों के अधिकारी जुटे हुए हैं, वहीं पंचायत राज विभाग के जिला स्तर से लेकर ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी चौपाल लगाकर ग्रामीणों को एसआईआर की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी कर रहे हैं। इस कार्य में पंचायतों के जनप्रतिनिधि की सहयोग कर रहे हैं। चौपालों में पंचायत राज विभाग के जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल के निर्देशन में ब्लाकों में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायतों के सचिव, पंचायत सहायक वर्ष 2003 व 2025 की मतदाता सूची को पढ़कर सुना रहे हैं। इनमें डुपलीकेट मतदाता, मृतक मतदाता, दूसरे स्थान पर रहने चले गए मतदाताओं के बारे में जानकारी करके चिह्नांकन कर र...