फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- फतेहपुर, संवाददाता टीम। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को समय पर पूरा करने के लिए जहां पूरा प्रशासनिक अमला जोर लगाए हुए है वहीं सियासी दल भी मैदान में उतर कर अभियान को गति देने में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि एक सप्ताह का और समय मिल जाने से काम का दबाव थोड़ा कम हो गया है। सोमवार को पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत अन्य दलों के पदाधिकारियों ने लोगों को एसआईआर फार्म भरने में सहयोग किया और फार्म अवश्य भरने के लिए प्रेरित किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय करने का आह्वान करते हुए कहा कि एसआईआर का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसको निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना है। सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि फार्म भरने में कोई कठिनाई हो...