हाथरस, दिसम्बर 6 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। काका की नगरी में एसआईआर का काम तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने चार तहसीलों में पहुंचकर बीएलओ को कामकाज समझाया और जहां पर काम की गति धीमी थी वहां पर अतिरिक्त बीएलओ को लगवाये। बेहतर काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिए। नतीजा यह रहा कि एसआईआर का काम अब जिले में 92 प्रतिशत तक हो चुका है। सूची में 28 हजार मृतक भी निकले हैं। इसके अलावा शहर और गांव में अपने वोटों को अब तक बनाकर रखने वालों में करीब दस हजार वोटर डवल निकले जिनके एक जगह से नाम हटाने का काम हो रहा है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने एसआईआर की शुरुआत से ही जिले में काम को गति देने के लिए अधिकारियों को कामकाज को कैसे समय रहते पूरा करना है इसकी ब्यूह रचना की। एडीएम, सीडीओ और सभी चारों एसडीएम को समझाया कि किस तरह से एसआईआर के काम को पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.