कानपुर, दिसम्बर 1 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत कैंट विधानसभा क्षेत्र में सौ फीसदी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा करने पर पांच बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बूथ संख्या 19 के बीएलओ अंकुर वर्मा, बूथ संख्या 74 के बीएलओ प्रफुल्ल साहू, बूथ संख्या 81 के बीएलओ जोहरा इकबाल, बूथ संख्या 82 की बीएलओ समा अनवर तथा बूथ संख्या 282 के बीएलओ राजीव पाल ने अपने-अपने बूथों पर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पहले ही पूरा कर लिया है। कैंट विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रितुप्रिया चौधरी ने पांच बीएलओ को सम्मानित कर उनके कार्य की सराहना की। वहीं, महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित समय से पहले काम करने वाले 31 बीओलओ को एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने सम्मानित किया। इसमें उमेश सिंह, अक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.