शामली, फरवरी 7 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) में दावे आपत्तियां का एवं समय बढ़ने से प्रशासन एवं की समस्या आसान हो गयी है। इसका फयदा लगभग एक लाख 74 हजार से अधिक लोगों को होगा। अभी तक निर्वाचन कार्यालय की ओर से 55 हजार 425 को नोटिस भेजा गया है। इनमें से 11601 की ही सुनवाई अभी तक हुई है। इसके अलावा दूसरे चरण में मतदाता सूची की त्रुटियों को सही करने के लिए 1.31 लाख को अलग नोटिस जारी किये जा रहे है। आयोग के समय बढ़ने से जहां प्रशासन का भी काम आसान हो गया है वहीं लोगों को अपनी दावे और आपत्तियां निस्तारण के लिए और समय मिल सकेगा। केंद्रीय चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा 6 मार्च तक बढ़ा दी है। अभी दावे और आपत्तियों के लिए 6 फरवरी अंतिम तारीख थी।इसके साथ ही मैपिंग से जुड़े सभी नोटिसों की प्रक्रिया 27 फरवरी के ...