कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर सपा और कांग्रेस के बयान पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने शनिवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मतलब मतदाता सूची में सिर्फ इंडियन रहेंगे। इंडियन किसी बिरादरी के हों तो उन्हें भयभीत होने की जरूरत नहीं है। क्षेत्रीय मुख्यालय में बैठक करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम समाज को गुमराह करने तथा घुसपैठियों को बचाने की साजिश करार दिया। कहा कि यह वही राजनीति है जो पहले नागरिक संशोधन अधिनियम के दौरान उठाई गई थी। एसआईआऱ प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए है तो फिर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी जैसे नेताओं को इससे तकलीफ क्यों हो रही है। यह ड्रामा यूपी में इस कारण हो रहा ह...