एटा, फरवरी 19 -- एटा, एसआईआर का फार्म भरने के लिए बेटा एक दिन पहले पत्नी के साथ आया था। पिता की गलत हरकतों के चलते मां भी बेटे के साथ ही रहती थी। पूरे मामले में पुत्रवधु ने आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि झगड़े के दौरान बंदूक छीनते समय अचानक से गोली चल गई थी और गोली लगने से बेटा घायल हो गया था। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घायल के घरवालों ने बताया कि पिता राजकुमार उर्फ राजू निवासी बड़ा बाजार निधौलीकलां शराब पीने के आदी थे और आए दिन अपनी पत्नी को भी परेशान करते थे। आरोप है कि शराब में नशे में जमीन बेचने की धमकी भी देते थे। गलत संगत भी पड़ गए थे। जिसके चलते घरवाले दूर ही रहते थे। बताया जा रहा है कि घायल बेटा सुनील मंगलवार को एसआईआर का फार्म भरने के लिए दिल्ली से घर आए थे। बुधवार को शराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.