अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण: 2025 (एसआईआर) का फार्म अगर आपने अभी तक नहीं भरा है तो आज से यानि चार दिसंबर से आठ दिसंबर तक अपने नजदीकी शिविर में जाकर भर सकते हैं। एसआईआर को पूर्ण करने की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 4 दिसंबर को बढ़ाकर अब 11 दिसंबर किया जा चुका है। एसडीएम कोल एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महिमा राजपूत ने बताया कि कई क्षेत्रों से अभी भी मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त होने शेष हैं। इसी क्रम में 4 से 8 दिसंबर तक प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविरों में संबंधित बीएलओ उपस्थित रहेंगे और मतदाता अपने भरे हुए गणना प्रपत्र वहीं जमा कर सकेंगे। इससे एसआईआर कार्य को समय रहते पूर्ण करने में सहायता मिलेगी। 0-यहां लगेंगे शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.