बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। तहसील से एसआईआर को लेकर मिले नोटिस का जवाब लेकर पहुंचे वृद्ध की मौत हो गई। जिससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार वाले भी रोते-बिलखते पहुंचे, पुलिस को बुलाया गया। पुलिस वृद्ध को लेकर तत्काल जिला पुरुष अस्पताल पहुंची। यहां डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वृद्ध की मौत हार्टअटैक से हुई है। फिलहाल परिजनों ने भी बीमार होना बताया और पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया, शव घर को ले गए। सदर तहसील और थाना सिविल लाइंस के गांव नरऊ खुर्द मोहल्ला न्यू आदर्श कृष्णा नगर निकट मंडी समिति सत्यपाल की सदर तहसील में बुधवार की दोपहर बाद मौत हो गई। सत्यपाल तहसील में एसआईआर फार्म नोटिस का जवाब देने गया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही नोटिस आया था। सत्यपाल की उम्र 67 वर्ष थी। ग्राम प्रधा...