औरैया, नवम्बर 28 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद नगर में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान का गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर के कई बूथों पर पहुंचकर गणना प्रपत्रों के संग्रह, सूची के सत्यापन और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फॉर्म-203 की सूची की जांच की और जहां त्रुटियां पाई गईं, उन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। पूर्व मंत्री ने विशेष रूप से 65 नंबर बूथ का निरीक्षण किया, जहां मतदाता गणना प्रपत्रों का संग्रहण कार्य जारी था। उन्होंने बीएलओ रिजवान से अभियान की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। इसके बाद उन्होंने अन्य बूथों का भी दौरा किया और प्रगति रिपोर्ट ली। निरीक्षण के दौरान पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.