महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत रविवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पात्र नागरिक अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, त्रुटि सुधारने अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने एवं सूची को शुद्ध व अपडेट बनाने के उद्देश्य से आयोग द्वारा चार विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इससे पूर्व 11 जनवरी, 18 जनवरी व 31 जनवरी 2026 को अभियान आयोजित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुबह साढ़े दस बजे से अपराह...