मुजफ्फर नगर, नवम्बर 28 -- गांव परासौली की बीएलओ मिंटो देवी द्वारा अपने बूथ संख्या 40 पर एसआईआर के फार्मों का कार्य पूर्ण करने पर उन्हें समाजसेवी बाबू अंसारी ने सम्मानित किया। गांव परासौली के प्रमुख समाजसेवी बाबू अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के बूथ संख्या 40 पर बीएलओ मिंटो देवी ने आसिफ राणा, मा. साजिद अंसारी, हाफिज मुस्तकीम और टीम के सहयोग से कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया। जिसको लेकर बीएलओ मिंटो देवी को एक साड़ी और 500 रुपए देकर सम्मानित किया गया। जबकि टीम के सभी साथियों को भी सम्मानित किया गया। इस बीच मिंटो देवी ने कहा कि मैंने अपने घर परिवार की परवाह किए बगैर 24 घंटे अपने काम पर ध्यान दिया। अपनी पूरी मेहनत और लगन से जो जिम्मेदारी मुझे दी गई थी, उसे पूरा किया और सहयोग कर रहे सभी जिम्मेदार व्यक्तियों का धन्यवाद किया। सहयोग करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.