चंदौली, नवम्बर 29 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने आठ बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके द्वारा शत प्रतिशत एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) फीडिंग कार्य समय पर पूरा करने के लिए दिया गया। एसडीएम और तहसीलदार ने इन बीएलओ को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य को समय पर पूर्ण कर इन अधिकारियों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने अन्य बीएलओ और कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सकलडीहा विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची का सत्यापन करना है। इस महत्वपूर्ण कार्य में तहसील और ब्लॉक के कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। कुल 10 बीएलओ ने सकलडीहा में एसआईआर फीडिंग का कार्य समय पर पूरा किया है। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.