फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- फिरोजाबाद। जिले में विधानसभा निर्वाचन नामावली के सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। मंगलवार तक 99.50 प्रतिशत एसआईआर का काम पूरा हो चुका है। दो दिन शेष रहे गए हैं, इसको देखते हुए सभी बीएलओ एसआईआर का कार्य पूरा करने में जुटे हैं। साथ ही भाजपा, सपा सहित अन्य राजनैतिक दल के पदाधिकारी भी लगातार अपने मतदाताओं के वोट कटने से बचाने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा 28 अक्टूबर से एसआईआर सर्वे कराया जा रहा है। दो हजार से अधिक बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक उपलब्ध कराए। चुनाव आयोग द्वारा पहले चार दिसंबर तक गणना पत्रक भरकर जमा करने का समय निर्धारित किया था, लेकिन सर्वे का कार्य 60 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सका था। इसको देखते हुए अब 11 दिसंबर तक शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने के...