महाराजगंज, जनवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को फरेंदा पहुंचे। वे फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी के भाई के तेरही कार्यक्रम में पहुंचे थे। कहा कि एसआईआर का औचित्य समझ से परे है। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हर मतदाता की शंका को दूर करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा कराये जा रहे एसआईआर में करोड़ों लोगों का नाम काट दिया गया। दबाव में बीएलओ को हार्ट अटैक हुआ तो कुछ ने अपनी जान दे दी। प्रदेश मे चल रहा एसआईआर बेमतलब साबित हो रहा है। इसका औचित्य समझ से परे है। बिहार चुनाव हारने पर अजय राय ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में जाकर हार की समीक्षा की जा रही है। कहा कि प्रदेश में भाजपा के ब्राह...