फरीदाबाद, दिसम्बर 21 -- फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद की जिला कार्यसमिति की एक बैठक रविवार को सेक्टर-15 स्थित जिला कार्यालय अटल कमल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया ने कहा कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) का उददेश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है। चुनावी हारों से हताश होकर कांग्रेस अब झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहाँ हर कार्यकर्ता पूरे वर्ष समर्पण और निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करता है। इसी मजबूत संगठनात्मक आधार के कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.