गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- गाजियाबाद। कैला भट्टा स्थित इस्लामनगर में रविवार को स्थानीय लोगों के साथ शहर विधायक संजीव शर्मा ने बैठक की। बैठक में विधायक ने कहा कि मतदान गहन पुनरीक्षण एसआईआर का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मतदान का गहन पुनरीक्षण चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण कार्य है। इस अभियान में भाजपा सक्रिय रूप से भाग ले रही है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे, इसके लिए कार्यकर्ता सहयोग करें। बैठक में शहर मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता, शौकत कुरैशी, हाजी जमालुद्दीन, चाँद भारती, जावेद मलिक, शाहिद कुरैशी और सुलेमान अल्वी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.