सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र में चल रहे एसआईआर कार्य में 36 बीएलओ के कार्य की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को तहसील सभागार में समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वालों का पेच कसा। समीक्षा बैठक में एसआईआर कार्य में खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ, उनसे संबंधित सुपरवाइजर व एईआरओ को बुलाया गया। बैठक में एसडीएम राजेश कुमार ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जिम्मेदार अपने कार्य में शीघ्र सुधार लाएं और एसआईआर का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने कहा कि एसआईआर कार्य में लापरवाही स्वीकार्य नहीं की जाएगी। इस दौरान ईओ सचिन कुमार पटेल, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, एडीओ कृषि किरन कुमार, डॉ. अनूप कुमार द्विवेदी, अभिषेक कु...