जौनपुर, दिसम्बर 22 -- जौनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में चिकित्सा सेवा दे रहे वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव को स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण तथा एसआईआर कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। करंजाकला विकासखंड के लाड़लेपुर निवासी डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव को यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर दी गई है। वह जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में स्नातक और शिक्षक मतदाता बनाने तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.