हापुड़, नवम्बर 27 -- गढ़मुक्तेश्वर। एसडीएम ने बुधवार को क्षेत्र के अलग अलग गांवों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। यहां चल रहे गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य, उसकी वापसी और डिजिटाइजेशन के कार्यों को देखा। उस क्षेत्र के सुपरवाइजर और बीएलओ से जानकारी ली। उन्होंने आसपास के लोगों से गणना प्रपत्र के मिलने और फॉर्म भरकर जमा करने के बारे में पूछा। एसडीएम श्रीराम सिंह ने कहा कि यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। आप सभी मतदाता गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। उपजिलाधिकारी ने निर्वाचन में नियुक...