कौशाम्बी, जनवरी 23 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शुक्रवार शाम तिल्हापुर मोड़ स्थित विधायक पूजापाल कार्यालय के निकट एसआईआर कार्यालय एवं जनसेवा केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यालय का शुभारंभ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं निवर्तमान जिला मंत्री संदीप मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शान्ति भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष जयसिंह पटेल, मंडल प्रभारी सराय अकिल महेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवान सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता यादव, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा जवाहरलाल, मंडल महामंत्री वरुण पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.