बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अहर्ता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की सभी विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पूर्व में घोषित कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। एक तरह से लोगों को निर्वाचन आयोग ने मौका दिया है। जनपद को जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि गत छह जनवरी 2026 (मंगलवार) से आगामी 06 मार्च (शुक्रवार) तक निर्धारित की गई है। सूचना चरण के तहत सूचना जारी करना, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों का निस्तारण गत छह जनवरी से आगामी 27 मार्च तक एक साथ संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों के स्वास्थ्य मानकों की जांच कर अंतिम प्रकाशन को आयोग की अनुमति तीन अप्रैल तक प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.