लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और विकसित भारत जी राम जी योजना के मसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मंत्रिमंडल को जमीन पर उतरने के निर्देश दिए हैं। एसआईआर की ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अब सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने क्षेत्रों में जाएं और पड़ताल करें कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में कौन पात्र लोग शामिल होने से रह गए हैं और कितने अपात्र लोगों को इसमें जगह दी गई है। इसके अलावा उन्हें वीबी जी राम जी योजना के लिए भी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। इस साल प्रस्तावित पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार की अहम योजना रही मनरेगा की जगह अब केंद्र सरकार ने विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जीरामजी) शुरू किया है। योजना को लेकर विपक्ष लामब...