महाराजगंज, नवम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसआईआर अभियान की समय सीमा जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, अधिकारियों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। मतदाताओं को दिए गए गणना प्रपत्र सही समय पर भरकर जमा न होना अधिकारियों की चिंता को चिंता बढ़ा दिया है। बीएलओ की लापरवाही भी देखने में आ रही है। इसको लेकर एसडीएम नवीन प्रसाद ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों के पांच बीएलओ को चेतावनी नोटिस जारी किया है। एसआईआर अभियान में लगे कर्मचारी व अधिकारियों को चार दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लेने हैं। हालांकि अधिकारियों की मानें तो अभी तक 50 फीसदी भी गणना प्रपत्र की फीडिंग नहीं हो पाई है। एसडीएम ने कहा कि बीएलओ की धीमी रफ्तार की वजह से कुछ दिक्कतें आई हैं। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के रानीपुर की बीएलओ तारा देवी रानीपुर, तिनकोनिया नर्सरी अरुण कुमार,...