शाहजहांपुर, नवम्बर 24 -- वार्ड संख्या 8 ब्रिज विहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत टीम ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण कार्य पूरा किया। पार्षद रामबरन सिंह चंदेल ने बताया कि बीएलओ के साथ मिलकर लोगों को फॉर्म सही तरीके से भरने की जानकारी दी गई और मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची को अद्यतन रखने और मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की जानकारी भी दी। अभियान में मदन मुरारी शुक्ला, अरुण कठेरिया, संजय वर्मा, मनोज यादव, मनीष शर्मा, राजीव चंद्र और बरन सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे। लोगों को लोकतंत्र मजबूत करने के लिए मतदान में भाग लेने को प्रोत्साहित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...