मैनपुरी, नवम्बर 30 -- विधानसभा क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। पंचायत घर पर उन्होंने बीएलओ से बूथ संख्या 65, 66 और 67 के मतदाताओं का प्रतिशत जाना तथा एसआईआर से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एसआईआर फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई और अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि एसआईआर संबंधी जानकारी गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न हो। विधायक ने मतदाता शुद्धिकरण अभियान को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सभी वैध मतदाताओं के नाम समय पर सूची में जोड़े जाएं। संगठन ने सरकारी बीएलओ की तर्ज पर प्रत्येक ...